गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, लगाये बजरंगबली के जयकारे

Updated:
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, लगाये बजरंगबली के जयकारे

सकरीगली मंगल बाजार में हनुमान जी की प्रतिमा के स्थापना का वार्षिकोत्सव मनाया गया

विज्ञापन

साहिबगंज. सकरीगली मंगल बाजार में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का वार्षिकोत्सव हनुमान जयंती के मौके पर पूजा समिति की ओर से शुक्रवार की सुबह एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं. गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर, शुक्र बाजार, शिव मंदिर परिसर होते हुए गंगा नदी तक पहुंचा. वहां कलश में गंगाजल भरने के बाद वापस मंदिर परिसर तक लौटकर शोभा यात्रा का समापन हुआ. इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे भी लगाये गये. शोभायात्रा में समिति के विशेष आग्रह पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह हनुमान भक्त सुनील यादव भी अपने दलबल के साथ शामिल हुए. शोभायात्रा के समापन के मौके पर खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. शोभायात्रा में शामिल महिलाओं समेत अन्य लोगों ने भोग को ग्रहण किया. जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि पिछले कई साल से हनुमान जयंती के मौके पर यहां धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि यहां पूजा-अर्चना के माध्यम से जनकल्याण की कामना की जाती है. उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं समिति के प्रणव घोष ने बताया कि शनिवार को हनुमान जयंती है और पिछले 6 साल से लगातार मंदिर की स्थापना दिवस हनुमान जयंती के मौके पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है. इस दौरान समिति की ओर से कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया जाता है.शोभायात्रा से इसका शुभारंभ हुआ है। वही शाम से 24 घंटे का अष्ट जाम सह भजन कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हनुमान जयंती के दिन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही आरती के आयोजन भी किया जाएगा. वहीं भक्तों के बीच प्रसाद भोग का वितरण भी किया जाएगा. मौके पर समिति के एचडी पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola