इंटरसिटी ट्रेन में दो पिस्टल व चार खाली मैगजीन के साथ युवक धराया

Updated at : 16 Feb 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरसिटी ट्रेन में दो पिस्टल व चार खाली मैगजीन के साथ युवक धराया

इंटरसिटी ट्रेन में दो पिस्टल व चार खाली मैगजीन के साथ युवक धराया

विज्ञापन

मालदा किऊल इंटरसिटी ट्रेन में आरपीएफ ने मारा छापा प्रतिनिधि, साहिबगंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने रविवार को मालदा-किउल इंटरसिटी ट्रेन से एक युवक को अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया. उसके पास से दो पिस्तौल और चार खाली मैगजीन बरामद की गईं. पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बोस्टम नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी पाड़ा का निवासी समीउल आलम है. आरपीएफ इंस्पेक्टर क्रिस्टोफर किस्कू ने बताया कि समीउल आलम फरक्का से बरियारपुर की ओर जा रहा था. आरपीएफ की ट्रेन स्कॉर्ट पार्टी उस समय ट्रेन में जांच अभियान चला रही थी. साथ ही, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इस ट्रेन से अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है. जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई. जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से दो पिस्तौल और चार खाली मैगजीन बरामद हुईं. इसके बाद आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में समीउल आलम ने स्वीकार किया कि वह ये अवैध हथियार बरियारपुर ले जा रहा था, जहां किसी व्यक्ति को सौंपने के बाद उसे इसके बदले पैसे मिलते थे और फिर वह वापस अपने घर लौट जाता था. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जीआरपी थाना प्रभारी के हवाले कर दिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में एएसआई मो. इंतखाबुल आलम, ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई मुन्ना पर्वत, सीआईबी मालदा के एसआई पार्थों मिश्रा, सबल किशोर सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola