9.60 करोड़ रुपये से साहिबगंज में बनेगा बाल सुधार गृह

Updated:
विज्ञापन
9.60 करोड़ रुपये से साहिबगंज में बनेगा बाल सुधार गृह

9.60 करोड़ रुपये से साहिबगंज में बनेगा बाल सुधार गृह

विज्ञापन

सुनील ठाकुर, साहिबगंज. साहिबगंज जिले को जल्द ही अपना बाल सुधार गृह मिलने वाला है. फिलहाल जिले के 12 बालक दुमका स्थित बाल सुधार गृह में रह रहे हैं, क्योंकि साहिबगंज में अब तक इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी. लेकिन अब यह स्थिति बदलने जा रही है. मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित विभाग को भूमि की साफ-सफाई कराने और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए. डीसी ने बताया कि भवन प्रमंडल कार्यालय की ओर से लगभग ₹9.60 करोड़ की लागत से यह बाल सुधार गृह बनाया जाएगा. यह परिसर 28,000 वर्गफीट में फैला होगा और इसमें चारदीवारी सहित बड़ा संप्रेषण गृह वार्ड, प्रिंसिपल क्वार्टर और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संवेदक अनिल यादव को दी गई है, जिन्होंने आश्वस्त किया है कि यह परियोजना एक वर्ष के भीतर पूरी कर ली जाएगी. बाल सुधार गृह के निर्माण से नाबालिगों के पुनर्वास और देखरेख के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे बच्चों को अपने जिले में ही बेहतर माहौल और देखरेख मिल पाएगी. निरीक्षण के दौरान भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता शिवनंदन कुमार, चेतन कुमार, जूनियर इंजीनियर शशि कुमार, फारूक आलम और निरंजन कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola