प्रखंड क्षेत्र के खराब चापानल व जलमीनार मरम्मत की सूची जारी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र के खराब चापानल व जलमीनार मरम्मत की सूची जारी

तालझारी पंचायत के हीकीमटोला में खराब जलमीनार

विज्ञापन

तालझारी.गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट को दूर करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए प्रखंड क्षेत्र के खराब चापानल हो या खराब जलमीनार की मरम्मत कराने के लिए प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की सूची जारी की गयी है. पेयजल से जुड़ी समस्या के निदान के लिए बात कर सकते हैं. प्रखंड स्तर की बैठक में भी पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से बार-बार पंचायत में खराब चापानल व जलमीनार की सूची मांगी जा रही है. ताकि पंचायत से प्राप्त सूची को जिला के पेयजल विभाग को भेजी जा सके. जल्द चापानल हो या जलमीनार को मरम्मत कराया जा सके. बावजूद इसके 13 पंचायतों में से मात्र पांच पंचायतों से ही खराब चापानल व जलमीनार की सूची प्रखंड प्राप्त हुई है. तालझारी प्रखंड बनाये गये पदाधिकारी सह जेपीएस परमेश्वर किस्कू ने बताया कि अभी तक प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायत से खराब चापानल 45 व 22 जलमीनार की सूची प्राप्त हुई है. इसकी रिपोर्ट जिले को भेजी जायेगी. इसके बाद ग्रामसभा कर मरम्मत का कार्य कराया जायेगा. शेष बचे पंचायतों से भी खराब चापानल व जलमीनार की सूची मांगी जा रही है. पंचायतवार खराब चापानल व जलमीनार की सूची

मसकलैया में चापानल तीन, जलमीनार पांच, तालझारी में चापानल 27, जलमीनार 10, मोतीझरना चापानल पांच, जलमीनार सात, बाकुड़ी चापानल छह जलमीनार शून्य, भतभंगा संथाली चापानल चार जलमीनार शून्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola