ePaper

गोड्डा के पूर्व बाहुबली विधायक संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए साहेबगंज में छापेमारी

Updated at : 24 May 2017 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के पूर्व बाहुबली विधायक संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए साहेबगंज में छापेमारी

गोड्डा : झारखंडमें गोड्डा के पूर्वबाहुबली विधायक संजय यादव की गिरफ्तारी के लियेआज पुलिस ने साहेबगंज के पांचठिकानों पर छापेमारी की है. संजय यादव पर बिहारमें बांकाके बाराहाट में बन रहे इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट के कर्मियों से मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप है.इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ बांका कोर्ट से […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंडमें गोड्डा के पूर्वबाहुबली विधायक संजय यादव की गिरफ्तारी के लियेआज पुलिस ने साहेबगंज के पांचठिकानों पर छापेमारी की है. संजय यादव पर बिहारमें बांकाके बाराहाट में बन रहे इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट के कर्मियों से मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप है.इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ बांका कोर्ट से वारंट जारी हुआ है. जिसके बाद उनकी तलाश में पुलिस जुट गयी है और इसी कड़ी में आज साहेबगंज में पांच स्थानों पर छापेमारी हुई है.

जानकारीके मुताबिक पूर्व बाहुबली विधायक सह राजद नेता संजय यादव ने ढाकामोड़ बांका के मधुसूदनपुर स्थित निर्माणाधीन इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट के ठेकेदार से रंगदारी मांगी है. इतना ही नहीं, संजय यादवपर प्लांटमें पहुंचकर कंपनी के इंजीनियर और साइड इंचार्ज के साथ मारपीट एवं गाली गलौच भी आरोप लगा है. नये डीआइजी विकास वैभव के निर्देश पर बाराहाट थाने में पूर्व बाहुबली विधायक के सहयोगी और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायीगयी है.

अशोक सिंह हत्याकांड : प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola