मान-सम्मान को नहीं आने देंगे आंच

Updated at :20 Mar 2014 5:31 AM
विज्ञापन
मान-सम्मान को नहीं आने देंगे आंच

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने किया. आयोजित बैठक में संताल परगना सहित धनबाद एवं गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बीडी शर्मा, सांसद देवीधन बेसरा, पूर्व विधायक ताला मरांडी, भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुमरू, […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने किया. आयोजित बैठक में संताल परगना सहित धनबाद एवं गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बीडी शर्मा, सांसद देवीधन बेसरा, पूर्व विधायक ताला मरांडी, भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुमरू, कमलकृष्ण भगत, राजमहल लोकसभा संयोजक अनुग्रहित प्रसाद साह मुख्य रूप से मौजूद थे.

बैठक में एक नोट कमल पर वोट अभियान की समीक्षा की गयी तथा बूथ कमेटी के गठन के कार्य के बारे में मौजूद मंडल अध्यक्षों से जानकारी ली गयी. बैठक में प्रखंडवार चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने पार्टी प्रत्याशी का परिचय कार्यकर्ताओं से कराया. अपने संबोधन में संथाल परगना प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है और हमें सफलता तभी मिलेंगी जब हम बूथ स्तर पर बेहतर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि देश को सशक्त नेतृत्व की जरूरत है.

श्री शर्मा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से आरोप प्रत्यारोप से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देने की अपील की. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी श्री मुमरू ने कहा कि वैसे कार्यकर्ता जो दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हो रहे उन्हें भी बूथ कमेटी में शामिल करें ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान पक्ष में हो सके. श्री मुमरू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को हम कभी आंच नहीं आने देंगे. आयोजित उक्त बैठक में भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावे मंच मोरचा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों , प्रखंड अध्यक्षों आदि ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola