जमीन विवाद में भाई की हत्या

Updated at :19 Mar 2014 2:14 AM
विज्ञापन
जमीन विवाद में भाई की हत्या

राजमहल के मंगलहाट में हुई घटना राजमहल : होली के दिन सोमवार को शाम साढ़े चार बजे जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार व हथौड़ा से पीट कर भाई को मार डाला. घटना राजमहल थाना क्षेत्र के इंगलिश (मंगलहाट) गांव का है. मृतक शंकर मंडल की पत्नी संध्या देवी ने पुलिस को बताया है कि […]

विज्ञापन

राजमहल के मंगलहाट में हुई घटना

राजमहल : होली के दिन सोमवार को शाम साढ़े चार बजे जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार व हथौड़ा से पीट कर भाई को मार डाला. घटना राजमहल थाना क्षेत्र के इंगलिश (मंगलहाट) गांव का है. मृतक शंकर मंडल की पत्नी संध्या देवी ने पुलिस को बताया है कि उनके पति घर से निकले थे. इसी बीच मानिक मंडल (भाई), आलो देवी, दीपू सिंह, बेनु देवी, मंजु कुमारी, विक्रम सिंह व महादेव मंडल ने दाउ (हंसुआ) व हथौड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश राम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मामले को लेकर थाना पुलिस ने कांड संख्या 74/14 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है. थाना प्रभारी श्री राम ने बताया कि अभियुक्त मानिक मंडल के घर में छानबीन के क्रम में खून से सना दाउ व हथौड़ा बरामद किया गया है. घटना के नामजद अभियुक्त आलो देवी व विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

मारपीट में एक घायल

साहिबगंज : सकरीगली के नया टोला में होली की संध्या आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सकरीगली निवासी गंगा सागर चौधरी (40 वर्ष) घायल हो गया. गंगासागर ने बताया कि होली की संध्या छह बजे हमलोग होली का गीत गा रहे थे. इसी दौरान नया टोला निवासी सागर कर्मकार, डोमा कर्मकार, मंजु व उनका पति, ललता हलदार, सागर की पत्नी-बेटी ने मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola