शहर में निकली विशाल निशान यात्रा

साहिबगंज : खाटू श्याम महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर के मारवाड़ी समाज द्वारा सुबह 9 बजे विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन से श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा निकाली गयी इस शोभा यात्रा में घोड़ा व गाजे बाजे भी शामिल थे. आगे आगे गाजे बाजे के साथ […]
साहिबगंज : खाटू श्याम महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर के मारवाड़ी समाज द्वारा सुबह 9 बजे विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन से श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा निकाली गयी इस शोभा यात्रा में घोड़ा व गाजे बाजे भी शामिल थे. आगे आगे गाजे बाजे के साथ भगवान श्याम के रथ को लेकर श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी वहीं पीछे-पीछे मारवाड़ी समाज की महिलाएं निशान लेकर चल रहीं थीं.
अमख पंचायत भवन से निकली यात्रा टीजी रोड, गांधी चौक, बाटा चौक, न्यूरोड चौक बाजार, महाजन पट्टी, जेएन राय रोड, गोपालपुल भरतियां कॉलोनी होते हुए पुरुषोत्तम गली स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची. इसके बाद भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान श्री कृष्ण की तसवीर को मंदिर में ले जाकर पुष्प माला से सजे सिंहासन पर रखा गया. शोभा यात्रा में श्री श्याम भक्त मंडल के जगदीश पोद्दार, गोपी कृष्ण शर्मा, विवेक अग्रवाल, रितेश खुडानियां, मिठु भरतिया, कल्लू, सूरज शर्मा, चंद्रभान शर्मा उर्फ सोनू, मोनू शर्मा, गोलू सर्राफ, मोनी सर्राफ, मुकेश सकसेरिया, सोनू किनठानियां, भोला शर्मा, सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










