चाकू से हमला कर एक लाख 98 हजार की लूट

Updated at :13 Mar 2014 5:18 AM
विज्ञापन
चाकू से हमला कर एक लाख 98 हजार की लूट

राजमहल : राधानगर के उत्तर पलाशगाछी निवासी तराबुर शेख पर चाकू से जानलेवा हमला कर अपराधियों ने एक लाख 98 हजार रुपया छीन लिया. श्री शेख ने बताया कि अपनी जमीन को राजमहल निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कर उसके एवज में मिले एक लाख 98 हजार रुपया लेकर मजरूल शेख के साथ घर जा रहा […]

विज्ञापन

राजमहल : राधानगर के उत्तर पलाशगाछी निवासी तराबुर शेख पर चाकू से जानलेवा हमला कर अपराधियों ने एक लाख 98 हजार रुपया छीन लिया. श्री शेख ने बताया कि अपनी जमीन को राजमहल निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कर उसके एवज में मिले एक लाख 98 हजार रुपया लेकर मजरूल शेख के साथ घर जा रहा था.

इसी दौरान नाथघाट के पास दक्षिण पियारपुर निवासी सैराजुल शेख, नजरूल शेख और रजमूल शेख तीनों घात लगाकर बैठे थे. तीनों ने चाकू का भय दिखा कर रुपये छीन लिये. पीड़ित की शिकायत पर कांड संख्या 68/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई बुधवार को नजरूल शेख व रजमूल शेख को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola