विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Updated at : 13 Apr 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन

आक्रोश . बोरियो के बेलटोला मुहल्ले का चापानल खराब, ग्रामीणों में रोष गरमी शुरू होते ही जिले के कई प्रखंडों में जल संकट गहराने लगा है. बोरियो के ग्रामीणों के इसके विरोध में विभाग के विरुद्ध मोरचा खोल दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि मुहल्ले का चापानल एक माह से खराब है. शिकायत करने […]

विज्ञापन

आक्रोश . बोरियो के बेलटोला मुहल्ले का चापानल खराब, ग्रामीणों में रोष

गरमी शुरू होते ही जिले के कई प्रखंडों में जल संकट गहराने लगा है. बोरियो के ग्रामीणों के इसके विरोध में विभाग के विरुद्ध मोरचा खोल दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि मुहल्ले का चापानल एक माह से खराब है. शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है.
बोरियो : बोरियो बाजार पंचायत क्षेत्र के बेल टोला मुहल्ले में बुधवार को सामाजिक कार्यरत करुण गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएचइडी विभाग के शिथिल रवैये पर जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि बेलटोला मुहल्ले में एक चापानल के भरोसे सैकड़ों परिवार उस पर आश्रित है. लेकिन उक्त चापानल आये दिन खराब रहता है.
मरम्मत को लेकर पिछले एक सप्ताह से पीएचइडी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन किसी भी कर्मी से वार्ता नहीं हो पायी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी समयावधि के दौरान कार्यालय तो खुलता है. मगर पदाधिकारी या अन्य कर्मी नहीं रहते. जिस कारण से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बढ़ती चिलचिलाती धूप से कई चापानल की स्थिति खराब होते जा रही है. बावजूद विभाग इसको दुरुस्त करने के बजाय भगोड़ा बनी हुई है. मौके पर दिलदार अंसारी, सुफजुदीन अंसारी, सेबूल खातून, गुलशन खातून, ट्रीना खातून सहित अन्य उपस्थित थे.
क्या कहते हैं उपप्रमुख
पीएचइडी कार्यालय कक्ष में पदाधिकारी आये दिन गायब रहते हैं. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी. क्षेत्र में खराब पड़े चापानल के जल्द दुरुस्त करने की मांग की जायेगी.
प्रियंका देवी, उपप्रमुख, बोरियो
क्या कहते हैं बीडीओ
पीएचइडी विभाग के कर्मियों को क्षेत्र के चैनलों को अविलंब दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया है. बावजूद कर्मी कार्य नहीं करते है. तो मामले की सूचना जिलाधिकारी को दी जायेगी
आशीष मंडल, बीडीओ, बोरियो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola