मोकामा महादंगल: ईरानी पहलवान 3 बार परास्त, जॉर्जिया ने दिल्ली के रोहित को हराया, 101 पहलवानों में बंटे 51 लाख
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Apr 2026 8:09 PM
मोकामा में महादंगल
Anant Singh News: मोकामा के नदवां गांव में अनंत सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन हुआ, जिसमें 101 देश-विदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया. इस महदांगल में 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई.
Anant Singh News: बिहार के मोकामा में शुक्रवार को भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया. यह दंगल जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा नदवां गांव में आयोजित किया गया. जो बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि के मौके पर रखा गया था. इस आयोजन में देश-विदेश के कुल 101 पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.
देश-विदेश के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले
दंगल में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले. भारतीय पहलवान ने ईरानी खिलाड़ी को तीन बार हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं जॉर्जिया के पहलवान ने दिल्ली के रोहित को मात दी. इसके अलावा, ईरान के पहलवान जलाल को महाराष्ट्र के खिलाड़ी शिवा ने हराकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया.
51 लाख रुपये के पुरस्कार बांटे गए
इस महादंगल में कुल 101 पहलवानों के बीच करीब 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई. आयोजन का स्तर अंतरराष्ट्रीय होने के कारण इसमें बड़े स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया.
अनंत सिंह की मौजूदगी बनी आकर्षण
दंगल देखने के लिए विधायक अनंत सिंह अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह के साथ पहुंचे. उन्होंने सिर पर साफा बांध रखा था और अखाड़े के चारों ओर घूम-घूमकर मुकाबले का आनंद ले रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना था कि कई लोग कुश्ती से ज्यादा अनंत सिंह को देखने के लिए पहुंचे थे.
गुंजन सिंह के गानों पर झूमे लोग
कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी पहुंचे. उनके गानों पर अनंत सिंह समेत दर्शक झूम उठे. गुंजन सिंह के लोकप्रिय गीत ‘देखने में तुमको भले गंवार लगते हैं…’ पर लोगों ने गमछा लहराकर माहौल को और भी जोशीला बना दिया.
दंगल देखने के लिए करीब 10 हजार लोग मैदान में मौजूद रहे. बाहर से आए दर्शकों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिससे आयोजन और भव्य बन गया.
जेल से बाहर आने के बाद पहला बड़ा आयोजन
यह आयोजन अनंत सिंह के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई मिली है. जेल से बाहर आने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहीं.
विवेका पहलवान को दी गई श्रद्धांजलि
यह महादंगल विवेका पहलवान (विवेक सिंह) की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया. वे ‘बिहार केसरी’ का खिताब जीत चुके थे और अपनी कड़ी मेहनत व अनुशासन के लिए जाने जाते थे. उनके भाई अरविंद पहलवान के अनुसार, विवेका रोजाना 5 लीटर दूध पीते थे, हजारों दंड-बैठक लगाते थे और करीब 10 किलोमीटर दौड़ते थे.
Also Read: नालंदा कांड पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे लोगों का हाथ काट देना चाहिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










