आज लव लाइफ में छाएगा रोमांस, शुक्र और चंद्रमा देंगे दिलों को खास कनेक्शन, पढ़ें 4 अप्रैल का लव राशिफल

Updated at : 04 Apr 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 2026 Mesh to Meen Rashi

आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2026:  आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया से तृतीया तिथि का संयोग है. ग्रहों की स्थिति प्रेम और रिश्तों में गहराई और उतार-चढ़ाव दोनों लेकर आई है. चंद्रमा तुला राशि में होकर भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2026: आज शुक्र ग्रह के मेष में होने से रोमांस और आकर्षण तेज रहेगा. मंगल, सूर्य और शनि की मौजूदगी मीन राशि में होने से रिश्तों में संवेदनशीलता के साथ कभी-कभी तकरार भी बढ़ सकती है. बुध और राहु कुंभ राशि में होने से फोन पर प्यार भरी बातें भी होंगी और गलतफहमी से झगड़ा भी संभव है. ऐसे में संयम और समझदारी से रिश्तों को संभालना जरूरी है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का लव राशिफल

मेष आज का लव राशिफल

मेष राशि: आज आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा. चंद्रमा आपके सप्तम भाव में रहकर पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा. फोन पर प्यार भरी बातें होंगी, लेकिन मंगल का प्रभाव कभी-कभी तकरार भी करा सकता है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन छोटी बातों पर झगड़ा न करें. प्रेमी प्रेमिका के बीच रोमांस रहेगा, पर ईगो से विवाद हो सकता है.

वृषभ आज का लव राशिफल

वृषभ राशि: आज आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण छुपा हुआ प्रेम जाग सकता है. चंद्रमा छठे भाव में होने से फोन पर झगड़ा और तकरार के योग बन सकते हैं. बुध का प्रभाव गलतफहमी बढ़ा सकता है. वैवाहिक जीवन में हल्की कलह संभव है. प्रेमी प्रेमिका में विवाद के बाद भी आकर्षण बना रहेगा.

मिथुन आज का लव राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण रोमांस और मित्रता का मेल बनेगा. आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा के होने से प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी. आज फोन पर प्यार भरी बातें होंगी. मंगल का प्रभाव जुनून बढ़ाएगा. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. प्रेमी प्रेमिका के बीच रोमांस चरम पर रहेगा.

कर्क आज का लव राशिफल

कर्क राशि: आज आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण काम और प्रेम में संतुलन बनाना कठिन होगा. चंद्रमा चतुर्थ भाव में होकर भावुक बना सकता है. फोन पर तकरार हो सकती है. वैवाहिक जीवन में कलह के संकेत हैं. मंगल का प्रभाव गुस्सा बढ़ा सकता है. प्रेमी प्रेमिका में विवाद संभव है.

सिंह आज का लव राशिफल

सिंह राशि: आज आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण लंबी दूरी का प्रेम मजबूत होगा. चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में होकर फोन पर प्यार भरी बातें करवाएंगे. बुध का प्रभाव संवाद बेहतर करेगा. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. प्रेमी प्रेमिका के बीच रोमांस बढ़ेगा.

कन्या आज का लव राशिफल

कन्या राशि: आज आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र मौजूद रहेंगे, जिसके कारण रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन रहस्य भी बढ़ेंगे. चंद्रमा द्वितीय भाव में होने से वाणी का प्रभाव पड़ेगा. फोन पर झगड़ा हो सकता है. वैवाहिक जीवन में उथल पुथल संभव है. प्रेमी प्रेमिका में विवाद के बाद भी आकर्षण बना रहेगा.

तुला आज का लव राशिफल

तुला राशि: आज आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण आप भावनात्मक रहेंगे. शुक्र सप्तम भाव में होकर रोमांस बढ़ाएगा. फोन पर प्यार भरी बातें होंगी. मंगल का प्रभाव कभी-कभी तकरार करा सकता है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. प्रेमी प्रेमिका के बीच अच्छा तालमेल रहेगा.

वृश्चिक आज का लव राशिफल

वृश्चिक राशि: आज आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है. आपकी राशि के 6वें भाव में शुक्र की मौजूदगी विवाद बढ़ा सकती है. फोन पर झगड़ा और तकरार संभव है. वैवाहिक जीवन में कलह के संकेत हैं. प्रेमी प्रेमिका के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है.

धनु आज का लव राशिफल

धनु राशि: आज आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण इच्छाएं पूरी होंगी. शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में होकर रोमांस बढ़ाएगा. फोन पर प्यार भरी बातें होंगी. मंगल का प्रभाव आकर्षण बढ़ाएगा. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. प्रेमी प्रेमिका में रोमांस रहेगा.

मकर आज का लव राशिफल

मकर राशि: आज आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण काम का दबाव रहेगा. शुक्र चतुर्थ भाव में रहकर भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएंगे. फोन पर तकरार हो सकती है. वैवाहिक जीवन में हल्की उथल पुथल संभव है. प्रेमी प्रेमिका में विवाद के बाद समझौता होगा.

कुंभ आज का लव राशिफल

कुंभ राशि: आज आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण सकारात्मक सोच बढ़ेगी. शुक्र तृतीय भाव में होकर संवाद बेहतर करेगा. फोन पर प्यार भरी बातें होंगी. बुध और राहु का प्रभाव कभी-कभी भ्रम पैदा करेगा. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. प्रेमी प्रेमिका में रोमांस रहेगा.

मीन आज का लव राशिफल

मीन राशि: आज आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. शुक्र द्वितीय भाव में होकर आकर्षण बढ़ाएगा. मंगल का प्रभाव गुस्सा बढ़ा सकता है. फोन पर झगड़ा संभव है. वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है. प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद के बाद भी रिश्ता बना रहेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: आज ग्रहों की टेढ़ी चाल से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, इनके लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें 4 अप्रैल का राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola