प्रेग्नेंट हैं रश्मिका मंदाना? शादी के महज एक महीने बाद आई खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन

एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna Pregnant: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के करीब एक महीने हुए हैं. इसी बीच रश्मिका के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. “अब हम तीन हो गए हैं” कैप्शन के बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Pregnant: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद अब एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. दरअसल, शादी के करीब एक महीने बाद रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रश्मिका और विजय के ग्राफिक्स के साथ एक पीला फूल नजर आता है, जो दोनों के बीच घूमता हुआ दिखाई देता है. वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी क्यूट है, लेकिन असली चर्चा इसके कैप्शन को लेकर हो रही है.

विज्ञापन

रश्मिका के पोस्ट ने मचायी हलचल

रश्मिका ने इस वीडियो के साथ लिखा, “अब हम तीन हो गए हैं.” बस फिर क्या था, इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया. फैंस अंदाजा लगाने लगे कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार उन्हें बधाई देते नजर आए और कई यूजर्स ने सीधे-सीधे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल भी पूछ डाले. हालांकि, अभी तक रश्मिका या विजय की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि ये पोस्ट किसी खास प्रोजेक्ट, प्रमोशन या निजी इशारे से जुड़ा है.

लंबे समय तक एक दूसरे को किया था डेट

रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो यह कपल जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आने वाला है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: सनी देओल और इमरान हाशमी का होगा आमना-सामना, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola