राजस्व कर्मचारी से मांगा 1.70 लाख की रंगदारी
Updated at : 12 Apr 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस जुटी जांच में उधवा : उधवा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी दुखहरण दास ने एक लाख सत्तर हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने को लेकर राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गयी है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि सात अप्रैल को उधवा अंचल कार्यालय से बरहरवा लौटने के क्रम में दो अज्ञात […]
विज्ञापन
पुलिस जुटी जांच में
उधवा : उधवा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी दुखहरण दास ने एक लाख सत्तर हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने को लेकर राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गयी है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि सात अप्रैल को उधवा अंचल कार्यालय से बरहरवा लौटने के क्रम में दो अज्ञात व्यक्ति बाइक रोक कर कहने लगा कि कल मैं बैंक खाता नंबर दूंगा जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये जमा कर देना है. यदि जमा नहीं हुआ तो जान से मार देंगे. इसके बाद आठ अप्रैल को दिनभर राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबर से धमकी मिलता रहा व परेशान करता रहा.
कर्मचारी दुखहरण दास ने बताया कि इससे पहले 27 मार्च को फोन कर 10 हजार लेवी की मांग की गयी थी. उसके बाद 29 मार्च को पतना चौक स्थित कर्मचारी के आवास पर कुछ लोगों ने उसे व उनके परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया था. तथा पांच हजार रुपये वसूला भी था. बहरहाल राजस्व कर्मचारी के लिखित आवेदन पर राधानगर थाना पुलिस गहन छानबीन कर रही है. राधानगर थाना के अनि अली अकबर ने बताया कि पुलिस छानबीन के दौरान
आरोपी के मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर दो बार संपर्क किया गया. जिसमें आरोपी द्वारा दोनों बार अपना नाम व पता अलग-अलग बताया गया. इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




