पति ने की पत्नी की गलाघोंट कर हत्या

राजमहल : थाना क्षेत्र के शोभापुर में एक पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व एएसआई विशेश्वर यादव मौके पर पहुंचकर मृतका टुम्पा देवी (30 वर्ष) के शव को उसके घर से ही बरामद किया है. मृतका विवाहिता के […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के शोभापुर में एक पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व एएसआई विशेश्वर यादव मौके पर पहुंचकर मृतका टुम्पा देवी (30 वर्ष) के शव को उसके घर से ही बरामद किया है. मृतका विवाहिता के पिता तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर बाखरटोला निवासी मणिकांत मंडल व माता निर्मला देवी ने पुलिस को दिये बयान में बताया है की पति प्रमोद मंडल
, ससुर नकूल मंडल, सास गोलिया देवी व सौतन लीला देवी के द्वारा आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. मृतका की पति प्रमोद मंडल राजमहल व्यवहार न्यायालय में एक अधिवक्ता का कथित रूप से मुंशी का कार्य करता है. राजमहल थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मृतका के पिता के बयान पर चार अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया की मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पति प्रमोद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




