फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Apr 2026 10:11 AM

विज्ञापन

फोन में डिजिटल DL और RC देखते हुए एक व्यक्ति (Photo: Canva)

अब RC और DL की पेपर कॉपी साथ रखने की झंझट खत्म हो गई है. आप इन्हें आसानी से DigiLocker या mParivahan में डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं. ये पूरी तरह वैलिड भी होते हैं, इसलिए चेकिंग के समय कोई टेंशन नहीं होती. आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस डाउनलोड करने का.

विज्ञापन

अगर आप अभी भी अपनी गाड़ी के RC (Registration Certificate) और DL (Driving Licence) की पेपर कॉपी लेकर चलते हैं, तो ये थोड़ा झंझट वाला काम हो सकता है. कभी ये कागज खो जाते हैं, कभी खराब हो जाते हैं, और कई बार जल्दी में घर पर ही रह जाते हैं. लेकिन अब इसका एक आसान और स्मार्ट तरीका है. आप अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को DigiLocker या mParivahan जैसे सरकारी ऐप्स में डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं.

सबसे अच्छी बात ये है कि ये डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य (valid) होते हैं. यानी कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आप बिना किसी टेंशन के अपने फोन से ही RC और DL दिखा सकते हैं. डिजिटल होने का एक और बड़ा फायदा ये है कि आपको कागज संभालने की झंझट नहीं रहती और खोने का डर भी खत्म हो जाता है. साथ ही, आपके डॉक्यूमेंट्स हमेशा अप-टू-डेट और वेरिफाइड रहते हैं.

DL और RC की डिजिटल कॉपी कैसे सेव करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DigiLocker या mParivahan ऐप डाउनलोड कर लें.
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा कर लें.
  • लॉगिन करने के बाद, ऐप में जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  • आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिशियल डेटाबेस से आ जाएंगे.
  • इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को ऐप में सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सेस कर सकें.
  • अगली बार अगर कहीं चेकिंग होती है, तो आपको फिजिकल कॉपी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस फोन में ही डिजिटल डॉक्यूमेंट दिखा दीजिए

ध्यान देने वाली जरूरी बात

कोशिश करें कि आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिसियल सोर्स (official source) से लिए गए हों, सिर्फ स्कैन करके अपलोड किए हुए न हों. दरअसल, जो डिजिटल डॉक्यूमेंट्स सीधे जारी करने वाली संस्था से मिलते हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं. एक चीज और है कि उनकी वैल्यू भी नॉर्मल स्कैन कॉपी से कहीं ज्यादा होती है.

यह भी पढ़ें: कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola