बिहार के कृषि मंत्री के समधी के घर दनादन फायरिंग, 3 घायल, मौके से खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन

घटना की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime News: बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इतना ही नहीं, इस दौरान हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके से गोली का खोखा भी बरामद किया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना के मनेर थाना इलाके के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर हमला कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने फायरिंग के साथ-साथ तलवार, लाठी और रोड़ेबाजी भी जमकर की. इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

ये सभी घटना में हुए घायल

घायलों में समधी राजेंद्र प्रसाद के बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं. मनीष और नितीश का इलाज AIIMS Patna में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

इन सभी लोगों पर लगा आरोप

परिजनों के अनुसार, मुकेश, दीपक (स्व. सतेंद्र का बेटा) और प्रिंस समेत चार लोगों पर हमले का आरोप है. आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की और उसके बाद तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए. पटना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.

Also Read: बिहार में दौड़ेंगी 340 नई एसी बसें, ऑनलाइन कटेगा टिकट, जानिए पूरी प्लानिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन