साहिबगंज में सीएस

Updated at : 01 Apr 2017 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में सीएस

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा साहिबगंज : छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबगंज आ रहे हैं.साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल, बंदरगाह सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे आयेंगे और दोपहर 1:45 बजे लौट जायेंगे. कार्यक्रम की तैयारी की […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा

साहिबगंज : छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबगंज आ रहे हैं.साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल, बंदरगाह सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे आयेंगे और दोपहर 1:45 बजे लौट जायेंगे.
कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा व निरीक्षण करने के लिए शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय, वित्त सचिव सत्येंद्र सिंह व पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंची. सिदो कान्हू स्टेडियम, जैप-9 में बन रहे पीएम का हेलीपैड व सभा स्थल पर पहुंच कर मुख्य सचिव
व डीपीजी ने बारीकी से हरेक कार्यों को देखा.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम..
.
डीजीपी डीके पांडेय ने नया परिसदन में साथ में आये पदाधिकारियों व डीसी एसपी के साथ बैठक पर प्रधानमंत्री के आगमन व कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.
कौन-कौन थे उपस्थित : मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के सचिव पूजा सिंघल, पुलिस उपमहानिरीक्षक दुमका अखिलेश कुमार झा, जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव बक्शी, इसीबीसीडी अरविंद कुमार, डीसी डॉ शैलेश चौरसिया, एसपी पी मुरुगन व सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola