जुलूस निकाल कर जताया हर्ष

Updated at :07 Mar 2014 6:17 AM
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर जताया हर्ष

सरकार ने मानी चार सूत्री मांग साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मो हाकीम व प्रदेश महामंत्री अनुप लाल हरि के नेतृत्व में गुरुवार को सरकार द्वारा चार सूत्री मांग पत्र को मान लेने के आश्वासन पर दोपहर 4 बजे विजय जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व कर रहे महामंत्री अनुप लाल […]

विज्ञापन

सरकार ने मानी चार सूत्री मांग

साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मो हाकीम व प्रदेश महामंत्री अनुप लाल हरि के नेतृत्व में गुरुवार को सरकार द्वारा चार सूत्री मांग पत्र को मान लेने के आश्वासन पर दोपहर 4 बजे विजय जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व कर रहे महामंत्री अनुप लाल हरि ने बताया कि जुलूस नगर पर्षद से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर वापस नगरपर्षद पहुंचा.

जुलूस में सभी लोग खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटे. मौके पर अनुप लाल हरि, शिव हरि, लक्ष्मण प्रसाद तांती, मंसूर अंसारी, महेंद्र हरि, राजेश कुमार, राज कुमार सिंह, मदन प्रसाद, सियाराम सिंह, लीला, सुमित्र, नीरा, मरक्षिया, रेणु, मंगल हरि, अशोक हरि, पंचू हरि, अशोक सहित दर्जनों सदस्यगण शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola