मांगने पर नहीं मिल रहा काम

Updated at :07 Mar 2014 6:17 AM
विज्ञापन
मांगने पर नहीं मिल रहा काम

साहिबगंज : ज्ञान विज्ञान समिति व एफिकोर की ओर से दो दिवसीय समीक्षा बैठक हबीबपुर में गुरुवार को हुई. कार्यक्रम की शुरुआत रफोन बाखला ने कार्यकर्ताओं का स्वागत कर किया. एफिकोर के कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत मिशाल ने परियोजना के उद्देश्य व चुनौती के बारे में जानकारी दी. इसके बाद समिति के अध्यक्ष डॉ काशीनाथ ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : ज्ञान विज्ञान समिति व एफिकोर की ओर से दो दिवसीय समीक्षा बैठक हबीबपुर में गुरुवार को हुई. कार्यक्रम की शुरुआत रफोन बाखला ने कार्यकर्ताओं का स्वागत कर किया. एफिकोर के कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत मिशाल ने परियोजना के उद्देश्य व चुनौती के बारे में जानकारी दी.

इसके बाद समिति के अध्यक्ष डॉ काशीनाथ ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा सभी पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत काम मांगो अभियान के तहत पहाड़िया परिवार का 5100 आवेदन दिया है. जिसमें अब तक मात्र 725 परिवारों को पांच से 10 दिनों का काम मिला है. यह गंभीर विषय है. बैठक में निर्णय लिया गया कि काम नहीं मिलने पर काम के लिए आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि त्रिपुरा एक ऐसा राज्य है, जहां प्रत्येक जॉब कार्डधारी 12-13 परिवार को 92 दिनों का काम मिला है. लेकिन झारखंड राज्य काम देने के मामले में काफी पीछे है.

मौके पर बोरियो, मंडरो, तालझारी, पतना, पाकुड़, हिरणपुर, महेशपुर के पहाड़िया पंचायत के कार्यकर्ता, पैक्स कार्यक्रम के संयोजक रफोन बाखला, राज्य सचिव रामजीवन पहाड़िया, अभियान समन्वयक मिलन मिश्र, साहिबगंज मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola