खून से सने मिले कपड़े

Updated at :07 Mar 2014 6:16 AM
विज्ञापन
खून से सने मिले कपड़े

साहिबगंज : बुधवार शाम से लापता रंजीत यादव का पता लगाने में अब तक पुलिस असफल रही है. हालांकि गुरुवार शाम दियारा में खून से सने रंजीत के कपड़े व चप्पल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हत्या की आशंका जताते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने भी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : बुधवार शाम से लापता रंजीत यादव का पता लगाने में अब तक पुलिस असफल रही है. हालांकि गुरुवार शाम दियारा में खून से सने रंजीत के कपड़े व चप्पल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हत्या की आशंका जताते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने भी कपड़े की पहचान की है.

वह रंजीत का ही है. लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका है. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने रंजीत की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया होगा. हालांकि पुलिस अब भी शव की बरामदगी के लिए गहन छापेमारी कर रही है. जहां से कपड़े मिले हैं वहां की मिट्टी भी खून से सने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola