सक्रिय हुआ चुनाव कोषांग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Mar 2014 6:15 AM
विज्ञापन

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी साहिबगंज : लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसके लिए 14 कोषांग का गठन किया गया है. सभी कोषांग के पदाधिकारी कार्य में जुट जाये. यह बातें डीसी ए मुथु कुमार ने कही. उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में कोषांग पदाधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी
साहिबगंज : लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसके लिए 14 कोषांग का गठन किया गया है. सभी कोषांग के पदाधिकारी कार्य में जुट जाये. यह बातें डीसी ए मुथु कुमार ने कही. उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में कोषांग पदाधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी कोषांग ने कार्य करना शुरू कर दिया है.
संसदीय चुनाव की घोषणा होते ही तहत पूरे संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि समय कम है सभी सभी कर्मचारी कार्य में जुट जाये. सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. सभी पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गयी है.
सदर एसडीओ महेश संथालिया को कहा कि कोई भी दल के लोग धरना प्रदर्शन या किसी प्रकार के पोस्टर बाजी करते हैं, तो आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनता है. इस अवसर पर आइटीडीए निदेशक शिवजी चौपाल, डीडीसी मुकुंद दास, एसी निरंजन कुमार, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुनील शर्मा, डीपीओ रामनिवास सिंह, सदर एसडीओ महेश संथालिया, निर्वाचन विभाग के बड़ा बाबू राजेश झा, विनोदानंद झा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










