देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो धराये

Updated at :07 Mar 2014 6:14 AM
विज्ञापन
देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो धराये

बरहरवा : बरहरवा थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में बरहरवा-फरक्का पथ पर हाई स्कूल के समीप चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान फरक्का से बरहरवा की […]

विज्ञापन

बरहरवा : बरहरवा थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में बरहरवा-फरक्का पथ पर हाई स्कूल के समीप चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान फरक्का से बरहरवा की ओर आ रहे एक टाटा सूमो डब्ल्यूबी 58 जे 6053 वहां पहुंची.

तलाशी लेने के बाद थाना क्षेत्र के ही ग्वालखोर निवासी संजीत तांती 28 वर्ष के पास से लोडेड एक देशी कट्टा बरामद किया गया. जबकि इसी थाना क्षेत्र के बिंदुपाड़ा निवासी अजय मंडल उर्फ अजय कोडियाल 22 वर्ष के जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. सभी जिंदा कारतूस 3.50 बोर की बतायी जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व से उपरोक्त दोनों युवक के खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक मामला होने का पता फिलहाल नहीं चला है.

इस मामले में पुलिस गहन छान-बीन कर रही है.उपरोक्त टाटा सूमो को भी पुलिस जब्त कर कागजात की छानबीन कर रही है. इस मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 27/14 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को उपरोक्त दोनों युवक को जेल भेज दिया. सर्च अभियान के दौरान बरहरवा थाना के एएसआइ विजय सिंह, जनार्दन सिंह, मुंशी निरंजन पांडे, सदानंद कुमार, सुरेश दास के अलावे सशक्‍त बल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola