छह कर्मचारियों का वेतन काटा

Updated at :06 Mar 2014 1:52 AM
विज्ञापन
छह कर्मचारियों का वेतन काटा

निदेशक की संयुक्त टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण साहिबगंज : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद व रीजनल डायरेक्टर डॉ जेपी सिंह ने बुधवार को सुबह नौ बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं होने पर निदेशक ने अस्पताल प्रबंधक डॉ […]

विज्ञापन

निदेशक की संयुक्त टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण

साहिबगंज : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद व रीजनल डायरेक्टर डॉ जेपी सिंह ने बुधवार को सुबह नौ बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं होने पर निदेशक ने अस्पताल प्रबंधक डॉ सुशांत अग्रवाल को डांट पिलाते हुए कहा कि नवंबर 2013 में ही मैंने कहा था कि अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त की जाये.

लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. वहीं निदेशक डॉ प्रसाद ने विलंब से ड्यूटी में आने पर अर्स सलाहकार लवली शील व कार्यो में लापरवाही बरतने पर बालेट टुडू, दीप्ति मेह, अमृता अवस्थी, किरण मंडल, डोली का एक दिन का वेतन काटा.

निदेशक व उनकी टीम के पदाधिकारियों ने आपातकालीन कक्ष, परिचारिका कक्ष, सामान्य वार्ड, महिला वार्ड सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.

9:30 बजे टीम ने पुराना सदर अस्पताल पहुंच कर एमसीएच का निरीक्षण कर कई प्रकार के दिशा-निर्देश उपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों को दिया. 21 अगस्त 2013 की घटना की जांच में टीम पहुंची साहिबगंज, लिया पीडित डॉक्टर का बयान

साहिबगंज : बरहेट प्रखंड में 21 अगस्त 2013 में डॉक्टर कलाचंद सिंह मुंडा के साथ घटित मारपीट की घटना के मामले मानवाधिकार आयोग के पास चले जाने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित की गयी. मामले की जांच के लिए टीम के सदस्य निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद, डायरेक्टर डॉ टी हेंब्रम व रीजनल डायरेक्टर डॉ जेपी सिंह बुधवार को साहिबगंज पहुंच कर डॉ कलाचंद सिंह मुंडा का बयान दर्ज की. निदेशक डॉ प्रसाद ने कहा कि दूसरे पक्ष का भी ब्यान दर्ज कर निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola