बूंदा-बांदी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

साहिबगंज : कई प्रखंडों के कई स्थानों में बूंदा-बांदी व रिमझिम बारिश हुई. इससे लोगों को गरमी से राहत मिली है. वहीं होली के पूर्व मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमृत कुमार झा ने बताया कि अभी कई दिन […]
साहिबगंज : कई प्रखंडों के कई स्थानों में बूंदा-बांदी व रिमझिम बारिश हुई. इससे लोगों को गरमी से राहत मिली है. वहीं होली के पूर्व मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमृत कुमार झा ने बताया कि अभी कई दिन तक मौसम खराब रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में यह स्थिति बनी है. साथ ही कश्मीर के खराब मौसम का भी असर है. जिले में अगर हल्की बारिश भी होती है तो सब्जी एवं आम की फसल को इसका लाभ मिलेगा. जिले में 11 मार्च को 17 मिमी एवं 12 मार्च को 13 मिमी बारिश का पूर्वानुमान भी है. जिले का अधिकतम तामपान 10 मार्च को 32 व न्यूनतम 20 व 11 मार्च को अधिकतम 26 व न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




