खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, 50 हजार की क्षति

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 04 Apr 2026 5:34 PM

विज्ञापन

परिजनों ने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी.

विज्ञापन

राजमहल थाना क्षेत्र में मोकिमपुर पंचायत के चंडीपुर गांव की घटना प्रतिनिधि, राजमहल/ मंगलहाट राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत के चंडीपुर गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. घटना में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे अरुण मंडल की पत्नी किरण देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई. परिजनों ने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. विकास पांड़े, पंकज कर्मकार, अंकित, निकल कर्मकार, बादल मंडल और अन्य ग्रामीणों ने बोरिंग, कुएं और चापानल से पानी लाकर आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा चौकी, बर्तन, अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. पीड़िता किरण देवी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी और लगभग 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. समय रहते परिजन बच्चों को लेकर बाहर निकल गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी. घटना में किसी की जान नहीं गयी.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola