साहिबगंज में तंबाकूवाला के यहां आयकर का सर्वे

साहिबगंज : आयकर विभाग देवघर व साहिबगंज की टीम ने गुरुवार को महाजनपट्टी स्थित गणेश तंबाकूवाला के अनाज दुकान व गोदाम के यहां सर्वे किया. बताया जाता है कि नोटबंदी के तुरंत बाद उक्त दुकान से करीब 25 लाख का लेन-देन हुआ. इसी को लेकर टीम सर्वे करने पहुंची. जितना टर्न ओवर हुआ है, उसमें […]
साहिबगंज : आयकर विभाग देवघर व साहिबगंज की टीम ने गुरुवार को महाजनपट्टी स्थित गणेश तंबाकूवाला के अनाज दुकान व गोदाम के यहां सर्वे किया. बताया जाता है कि नोटबंदी के तुरंत बाद उक्त दुकान से करीब 25 लाख का लेन-देन हुआ. इसी को लेकर टीम सर्वे करने पहुंची. जितना टर्न ओवर हुआ है, उसमें से स्टॉक को पदाधिकारी ने नोट कर लिया है.
दुकानदार ने सीए के माध्यम से रिपोर्ट देने की बात कही. मौके पर नोटबंदी के समय किया गया नगद लेन देन को घंटों खंगाला गया. टीम ने दुकान के बिक्री पंजी, बैंक चेक व नगद भुगतान का लेखा-जोखा, क्रय पंजी, स्टॉक पंजी व बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की. वहीं दुकान में रखे हुए अनाज के बोरे सहित सभी सामान की मूल्य निर्धारित किया. जांच टीम ने दुकान के गणेश तंबाकूवाला सहित अन्य दाे लोगो से भी पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




