हाटों में जल्द मिलेगी सुविधाएं

Updated at :05 Mar 2014 5:01 AM
विज्ञापन
हाटों में जल्द मिलेगी सुविधाएं

साहिबगंज : कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन हाट बाजारों के व्यवसायी को सुविधा जल्द मिलेगी. यह बातें कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव सतीश कुमार ने मंगलवार को 11:30 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति के कार्यालय में आयोजित कमेटी की सामान्य बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से कही. उन्होंने कहा कि प्राय: […]

विज्ञापन

साहिबगंज : कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन हाट बाजारों के व्यवसायी को सुविधा जल्द मिलेगी. यह बातें कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव सतीश कुमार ने मंगलवार को 11:30 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति के कार्यालय में आयोजित कमेटी की सामान्य बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से कही. उन्होंने कहा कि प्राय: व्यापारियों का शिकायत मिलता रहता है कि बिजली, पानी, सहित अन्य सुविधा उन लोगों को नहीं मिल रहा है.

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के सचिव सतीश कुमार व उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा मंडरो, मिर्जाचौकी, बाकुड़ी व साहिबगंज गोडाबाड़ी साप्ताहिक हाट का निरीक्षण कर हाट के विकास व समस्याओं की सूची तैयार करेंगे. साथ ही निर्णय लिया गया कि पत्र लिखकर नगर पर्षद साहिबगंज को पत्र लिख कर पांच अदद भेपर लाइट मांगा जायेगा. प्राप्त भेपर लाइट को साहिबगंज साप्ताहिक हाट में लगाया जायेगा.

विकास, विवाद व निगरानी उपसमिति का गठन कृषि उत्पादन बाजार समिति कार्यालय परिसर में मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की हुयी सामान्य बैठक में सर्व सम्मति से तीन उप समिति का गठन किया गया.

इस बाबत समिति के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि सर्व सम्मति से विकास उप समिति के लिए अध्यक्ष एसडीओ महेश संथालिया, सचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिन्हा, देवनारायण साह, अशोक चौधरी, बाबूलाल हांसदा को सदस्य, विवाद उप समिति में अध्यक्ष अध्यक्ष एसडीओ महेश संथालिया, सचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिन्हा, देवनारायण साह, शिवजी यादव, नवीन भगत को सदस्य, निगरानी उप समिति में अध्यक्ष एसडीओ महेश संथालिया, उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिन्हा एवं चेतन भरतिया, राजकुमार पोद्दार को सदस्य मनोनित किया गया.

कौन कौन थे उपस्थित : कृषि उत्पादन बाजार समिति की बैठक में पणन सचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिन्हा, शिवजी याद, पशुपत यादव, देवनारायण साह, रतन लाल हेंब्रम, विसू तुरी, राजकुमार पोद्दार, नवीन भगत, रामइकबाल साह, अशोक चौधरी, चेतन भरतिया, सुधाकर प्रसाद गुप्ता, सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola