युवकों को बनाया गया बंधक

Updated at : 06 Mar 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
युवकों को बनाया गया बंधक

दुस्साहस. छात्रावास में शनिवार देर रात घुसे दो मनचले युवक बोरियो : बिंदरी बंदरकोला मौजा में स्थित राजकीय अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के छात्रावास में शनिवार की देर रात दो मनचले युवक घुस गये. जिसके बाद युवकों को बंधक बना लिया गया. छात्रावास की वार्डन आशा रूथ मालतो ने मामले की लिखित सूचना […]

विज्ञापन

दुस्साहस. छात्रावास में शनिवार देर रात घुसे दो मनचले युवक

बोरियो : बिंदरी बंदरकोला मौजा में स्थित राजकीय अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के छात्रावास में शनिवार की देर रात दो मनचले युवक घुस गये. जिसके बाद युवकों को बंधक बना लिया गया. छात्रावास की वार्डन आशा रूथ मालतो ने मामले की लिखित सूचना बोरियो थाना को दी. वार्डन आशा रूथ मालतो ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब लगभग 12 बजे एक कमरे से शोर सुनाई पड़ी. शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों के साथ उक्त कमरे में पहुंची तो देखा कमरे में दो युवक शोर मचा रहे थे. कर्मचारियों की मदद से उक्त दोनों युवक को विद्यालय परिसर में

बंधक बना कर मामले की सूचना बोरियो थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही एएसआइ महेंद्र चौबे अपने दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे और युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. छात्रावास की छात्राओं ने बताया कि उक्त दोनों युवक बुरी नीयत से छात्रावास में घुस आये थे. कमरे में घुसने के बाद छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया. अपने बचाव में लड़कियां इधर-उधर भागने लगी.
मामला दर्ज, दोनों युवको को भेजा जेल: इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि छात्रावास की वार्डन आशा रूथ मालतो के लिखित शिकायत के पर गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत की मांग: विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेखा मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी से मांग की जायेगी ताकि छात्राएं सुरक्षित रह सके.
मामला दर्ज कर युवकों को भेजा गया जेल
क्षतिग्रस्त चहारदीवारी ने बढ़ायी परेशानी
उक्त विद्यालय सह छात्रवास की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है. इस कारण छात्रावास में रहा रही लड़कियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. वहीं रात्रि के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं होने के लिए काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
रात्रि गश्ती के दौरान उक्त विद्यालय क्षेत्र के ईद गिर्द सुरक्षा को लेकर गश्ती दल की पैनी नजर रहेगी. ताकि क्षेत्र में ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगे.
सुशील कुमार, थाना प्रभारी, बोरियो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola