करार 102 का, चल रहे 69 वाहन
Updated at : 05 Mar 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

बदहाली. ममता वाहन का लाभ नहीं सुरक्षित व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से शुरू की गयी ममता वाहन सेवा का जिले में हाल बुरा है. ओएमयू कराने के बाद भी 33 वाहन काम नहीं कर रहे हैं. साहिबगंज : राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसूता महिला को घर से अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य […]
विज्ञापन
बदहाली. ममता वाहन का लाभ नहीं
सुरक्षित व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से शुरू की गयी ममता वाहन सेवा का जिले में हाल बुरा है. ओएमयू कराने के बाद भी 33 वाहन काम नहीं कर रहे हैं.
साहिबगंज : राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसूता महिला को घर से अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में ममता वाहन सेवा शुरू किया है. इसके संचालन के लिए हर जिले में एक ममता वाहन कॉल सेंटर की स्थापना कर कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पर साहिबगंज जिले में ममता वाहन का हाल बेहाल है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नौ प्रखंडों में वर्ष 2016-17 के लिए कुल 102 ओएमयू वाहन मालिकों पर 69 ममता वाहन ही कार्य कर रहें हैं. ओएमयू करने के बावजूद 33 वाहन कार्य नहीं कर रहे हैं. जबकि विभाग के द्वारा कार्य नहीं कर रहे ममता वाहन के मालिकों को कई बार हिदायत भी दी जा चुकी है.
फिर भी वाहन मालिकों को कोई फर्क नहीं पड़ा है.
ममता वाहन का सभी मामला मेरे संज्ञान में है. जो भी ममता वाहन ओएमयू होने के बावजूद कार्य नहीं कर रहा है. उक्त ममता वाहन संचालकों को लिखित सूचना दी जायेगी. फिर भी नहीं सुधार हुआ तो ओएमयू रद्द कर दी जायेगी.
डॉ बी मरांडी, सिविल सर्जन
सुधार नहीं हुआ तो करार होगा रद्द : सीएस
ममता वाहन का काम
ममता वाहन प्रसूता महिला के लिये वरदान है. प्रसव पीड़ा होने पर ममता वाहन कॉल सेंटर के नंबर 9939304162/9835061288 में कॉल कर कॉल सेंटर में सारी जानकारी उपलब्ध करती है. काॅल के दौरान कर्मी संबंधित क्षेत्र के ममता वाहन के चालक को प्रसूता का नाम, पता व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हैं और ममता वाहन के चालक पता पर पहुंचकर प्रसूता को अस्पताल पहुंचा देते हैं और प्रसव के बाद घर पहुंचाते हैं.
प्रखंडवार ममता वाहन की सूची
प्रखंड करार चल रहे बंद पड़े
सदर 21 15 06
बोरियो 13 12 01
मंडरो 06 06 00
तालझारी 03 02 01
बरहेट 12 08 04
राजमहल 07 03 04
उधवा 12 10 02
बरहरवा 20 08 03
पतना 08 05 03
कुल 102 69 33
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




