विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 03 Mar 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बोरियो . बांझी संथाली पंचायत बड़ा केंदुआ गांव की घटना 4 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग से हुई थी शादी, सात माह बेटा अनाथ दहेज के लिये दामाद करता था प्रताड़ित, आरोपी फरार बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी संथाली पंचायत बड़ा केंदुआ गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना […]

विज्ञापन

बोरियो . बांझी संथाली पंचायत बड़ा केंदुआ गांव की घटना

4 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग से हुई थी शादी, सात माह बेटा अनाथ
दहेज के लिये दामाद करता था प्रताड़ित, आरोपी फरार
बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी संथाली पंचायत बड़ा केंदुआ गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार विवाहिता ने अपने घर से दो किमी दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है. गुरुवार सुबह सूचना पर एएसआइ एमडी होरो व मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा दिया. विवाहिता की मां बगदुम्मा निवासी संझली मुर्मू ने बताया कि चार वर्ष पूर्व प्रेम-प्रसंग से बेटी लुखी सोरेन की शादी बड़ा केंदुआ निवासी दरकल मुर्मू के साथ हुई थी.
कुछ दिनों तक संबंध अच्छा रहा. पिछले दो तीन वर्षों से दामाद दरकल मुर्मू लगातार बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते करता था. वहीं दामाद रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी नहीं देता था. खर्च मायके से मिलता था. इधर घटना के बाद जितनी मुंहें उतनी बातें हो रही है. मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज : विवाहिता लुखी सोरेन की मां संझली मुर्मू के लिखित बयान पर पुलिस ने दामाद दरकल मुर्मू के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है. एएसआइ एमडी होरो ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है. अविलंब आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होगा.
सात माह बेटा अनाथ
विवाहिता लुखी सोरेन की मौत के बाद उसका सात माह का बेटा अनाथ हो गया है. बुधवार की सुबह बेटा को घर पर अकेला छोड़ दूर जंगल में जाकर फांसी लगा ली. बच्चा बार-बार बिलखते हुए अपनी मां को खोज रहा था.
शौच का बहाना बनाकर आरोपित फरार
घटना की सूचना देने के लिए दरकल मुर्मू अपने बच्चे व गांव को दो युवकों के साथ बुधवार की देर शाम गदुम्मा गांव स्थित ससुराल गया. जहां घटना की सूचना देने के बाद ससुरालवालों ने बच्चे को लेकर दरकल मुर्मू को बंधक बनाया. इसी बीच देर रात शौच का बहाना बनाकर आरोपित फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola