दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें : नप अध्यक्ष

साहिबगंज : नगर पर्षद के डे एनयुएलएम के अंतर्गत एसयुएसभी के तहत टाउन वैडिंग कमेटी के चयनित सदस्य अपने कार्यों व दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें. यह बातें नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड ने गुरुवार को नप कार्यालय में टाउन बैडिंग कमेटी के निर्विरोध चयनित 12 सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कही. […]
साहिबगंज : नगर पर्षद के डे एनयुएलएम के अंतर्गत एसयुएसभी के तहत टाउन वैडिंग कमेटी के चयनित सदस्य अपने कार्यों व दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें. यह बातें नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड ने गुरुवार को नप कार्यालय में टाउन बैडिंग कमेटी के निर्विरोध चयनित 12 सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कही. कहा :
आपलोग रजिस्टर्ड हो गये हैं. शहर के किस तरह व्यवस्थित ढंग से रखते हुये व्यवसाय करना है व अपनी कमेटी द्वारा वेंडरो के लिये पानी, शौंचालय, पार्किंग की व्यवस्था कैसे करनी है. इसमें नप का सहयोग कैसे प्राप्त करना है. सभी विषयों पर कार्य आपलोगों को करना है. इसके पूर्व नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड, नप उपाध्यक्ष विनीता देवी, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, कार्यपालक पदाधिकारी रामनरेश सोनी, निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र महतो, सिटी मैनेजर अमर लकड़ा सहित नव चयनित बैडिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




