गोड्डा सांसद का नागरिक अभिनंदन छह को

Updated at : 03 Mar 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा सांसद का नागरिक अभिनंदन छह को

बरहेट : जिला विकास मंच की ओर से छह मार्च को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का साहिबगंज में नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. उक्त बातें भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अमित सिंह ने प्रखंड स्थित पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू के आवास में गुरुवार को कही. उन्होंने बताया कि सांसद श्री […]

विज्ञापन

बरहेट : जिला विकास मंच की ओर से छह मार्च को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का साहिबगंज में नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. उक्त बातें भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अमित सिंह ने प्रखंड स्थित पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू के आवास में गुरुवार को कही. उन्होंने बताया कि सांसद श्री दुबे ने साहिबगंज

जिलेवासियों के सात वर्षों से लंबित मांग गंगापुर एवं बंदरगाह को पूरा कराया है. इसको लेकर सांसद श्री दुबे का अभिनंदन कया जायेगा. जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि सांसद श्री दुबे के स्वागत के लिये 51 किलो की फूलों की माला तथा 11 किलो का पुष्पवर्षा किये जाने की तैयारी की गयी है. मौके पर आनंद प्रसाद मोदी, संजय गुप्ता, उत्तम कुमार दास मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola