तपन दुबे बने अध्यक्ष, दिया प्रमाण पत्र

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव की हुई मतगणना साहिबगंज : मतगणना के बाद रविवार मध्य रात्रि में झारखंड पुलिस मेंस एसोसियेशन के विजेता प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गयी. तपन दूबे अध्यक्ष चुने गये. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जु न सिंह को 200 मतों से हराया. रांची से आये चुनाव पर्यवेक्षक सह मुख्य चुनाव […]
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव की हुई मतगणना
साहिबगंज : मतगणना के बाद रविवार मध्य रात्रि में झारखंड पुलिस मेंस एसोसियेशन के विजेता प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गयी. तपन दूबे अध्यक्ष चुने गये. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जु न सिंह को 200 मतों से हराया. रांची से आये चुनाव पर्यवेक्षक सह मुख्य चुनाव अधिकारी पवन मिश्र व केंद्रीय पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने विजेताओं के नाम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है. यह कमेटी तीन वर्षो के लिए कार्य करेगी.
सोमवार को दोपहर दो बजे विजेता टीम को प्रमाण पत्र देने के बाद सभी लोगों ने पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडे व उनके टीम को भावभिनी विदाई दी. श्री पांडे ने अपने विदाई में कहा कि तीन वर्षो तक यहां के सिपाही की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं. हमें आशा है कि तपन दूबे की टीम पूरे दम-खम के साथ काम करेंगे. जीत के बाद पुलिस लाइन में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया. जो शहर के कई मार्गो में भी घूमा.
नौ डेलीगेट सदस्य चुने गये
जबकि नौ डेलीगेट सदस्य के लिए जीते
प्रदीप दूबे, सुरेश दास, दीपक वत्स, शशिभूषण सिंह, सुनील शर्मा, संदीप मंडल, सुनील मुमरू, अनिल मुमरू, मुन्ना कुमार जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










