शहर में बजबजायी गंदगी

हड़ताल के कारण दो सप्ताह से नहीं हो रही साफ-सफाई साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा. हड़ताल के कारण कूड़ा-करकट से चौक-चौराहों पर मक्खियां भिनभिनाने लगी है. गंदगी से लोगों के बीच महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. मौके पर धरना को […]
हड़ताल के कारण दो सप्ताह से नहीं हो रही साफ-सफाई
साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा. हड़ताल के कारण कूड़ा-करकट से चौक-चौराहों पर मक्खियां भिनभिनाने लगी है. गंदगी से लोगों के बीच महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है.
मौके पर धरना को संबोधित करते हुए नप के प्रदेश महामंत्री अनूप लाल हरि ने कहा कि पिछले दिनों नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान व विभाग के पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक हुई. कहा सरकार हमारी मांगें नहीं मानी जिसके कारण हड़ताल हम सभी पर गये. सोमवार को नपकर्मी शहर में भिक्षाटन कर 111 रुपया चंदा कर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री को पत्र रजिस्ट्री करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










