बदले हुए बूथों की जानकारी रहे लोगों को

Updated at :02 Mar 2014 6:35 AM
विज्ञापन
बदले हुए बूथों की जानकारी रहे लोगों को

साहिबगंज : मतदाता को नये बूथों की जानकारी राजनीतिक दल के लोग क्षेत्र में जाकर दें. यह बातें एसी निरंजन कुमार ने कही. उन्होंने शनिवार को विकास भवन के सभागार में राजनीतिक दल के लोगों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि साहिबगंज में 10 मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन किया गया है, जिसमें राजमहल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मतदाता को नये बूथों की जानकारी राजनीतिक दल के लोग क्षेत्र में जाकर दें. यह बातें एसी निरंजन कुमार ने कही. उन्होंने शनिवार को विकास भवन के सभागार में राजनीतिक दल के लोगों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि साहिबगंज में 10 मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन किया गया है, जिसमें राजमहल प्रखंड के उप्रावि पंशीधर टोला गदाय दियारा को उ प्रावि गदाय दियारा रधुवीर टोला पूर्व भाग.

उप्रावि रामानंद टोला गदाय दियारा को उप्रावि गदाय दियारा पश्चिम भाग, उधवा प्रखंड के प्रावि दक्षिण पलासगाछी दक्षिण भाग को उ प्रावि सज्जद कटोरिया टोला किया गया है. वहीं प्रावि दक्षिण पलासगाछी उत्तर भाग को उमवि कादीर टोला, आंगनबाड़ी केंद्र सुबेदार टोला की जगह उप्रावि कयोश उत्तर भाग, उप्रावि मोसाई टोला की जगह उप्रावि कयोश टोला दक्षिण भाग व बालिका उवि किया गया है.

मौके पर सदर एसडीओ महेश संथालिया ने कहा कि सभी राजनीतिक दल एक साथ कार्य करें व मतदाताओं को जागरूक करें तो मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे. इस अवसर पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुनील शर्मा, नप पदाधिकारी सीके यादव, माकपा नेता श्यामसुंदर पोद्दर, झामुमो नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, एनएसयूआई नेता अरविंद यादव, राकपा नेता अजरुन कर्मकार, झाविमो नेता राजीव चौधरी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola