अपराधियों को शीघ्र करें गिरफ्तार

तालझारी : जुनुस हेंब्रम के हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करें. यह बातें बोरियो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कही. उन्होंने शनिवार को मृतक झामुमो नेता जुनुस हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात की. श्री हेंब्रम ने कहा कि दस दिनों के अंदर एक ही गांव में दो बड़ी घटना हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक […]
तालझारी : जुनुस हेंब्रम के हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करें. यह बातें बोरियो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कही. उन्होंने शनिवार को मृतक झामुमो नेता जुनुस हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात की. श्री हेंब्रम ने कहा कि दस दिनों के अंदर एक ही गांव में दो बड़ी घटना हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी. यह काफी शर्मनाक है.
परिजन को दी सहायता राशि
श्री हेंब्रम ने सहायता के रूप में मृतक के पत्नी संतोषिला हांसदा को 10 हजार रुपये दिये. इसके अलावा मृतक के विधवा को बीडीओ कौशल कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये दिये. श्री हेंब्रम ने अंचलाधिकारी को मृतक के विधवा को विधवा पेंशन के तहत लाभ देने का निर्देश दिये. इसके बाद श्री हेंब्रम ने 21 फरवरी को निपनियां गांव में अज्ञात अपराधियों की गोली घायल चरण हांसदा की पत्नी को पांच हजार रुपये दिये.
हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार को आदिवासी रीति रिवाज से जुनुस हेंब्रम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर विधायक लोबिन हेंब्रम, डीएसपी लोधगा मुमरू, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, शाहजहां अंसारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










