पूर्व वार्ड पार्षद के भाई को गोली मारी

Updated at :26 Feb 2014 4:20 AM
विज्ञापन
पूर्व वार्ड पार्षद के भाई को गोली मारी

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत झरना कॉलोनी मुहल्ले में मंगलवार शाम सात बजे शिवलाल मंडल को छह लोगों ने मिल कर गोली मार दी. इस घटना में श्री मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गोली उनके गरदन में लगी है. उन्हें इलाज के लिए पास के निजी नर्सिग होम में भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत झरना कॉलोनी मुहल्ले में मंगलवार शाम सात बजे शिवलाल मंडल को छह लोगों ने मिल कर गोली मार दी. इस घटना में श्री मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गोली उनके गरदन में लगी है. उन्हें इलाज के लिए पास के निजी नर्सिग होम में भरती कराया गया. लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया है. श्री मंडल पूर्व वार्ड पार्षद मनटा मंडल के सगे भाई हैं.

मनटा मंडल ने जिरवाबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अमित चौधरी, रामू मंडल, चोरवा मंडल उर्फ सपन, रोहित पाल, रंजीत साह सहित एक अन्य को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में मनटा मंडल ने कहा कि तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर छह लोग उनके घर आये और दरवाजे से उन्हें बुला रहे थे.

बाहर निकलने में देर हुई तो सभी गाली गलौज करने लगे. जब उनके परिजनों ने बाहर निकल पर इसका कारण पूछा तो हवाई फायरिंग करने लगे. इतने में मनटा मंडल के लोगों ने भी जवाब देते हुए उनके मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया और क्षतिग्रस्त कर दिया. इतने में अपराधियों के तमंचे से चली गोली मनटा मंडल के भाई शिवलाल मंडल के गरदन में जा लगी. घटना की जानकारी मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola