शहर के रूट में बदलाव

साहिबगंज : लंबे अरसे से शहर के बीचों बीच गुजरे एनएच 80 के मरम्मत की स्वीकृति मिल गयी है. 25 फरवरी से 10 मार्च तक इसका मरम्मत कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. तब तक वाहनों के परिचालन के लिए नया रूट चार्ट तैयार किया गया है. इस रूट के तहत लोगों को थोड़ी ज्यादा […]
साहिबगंज : लंबे अरसे से शहर के बीचों बीच गुजरे एनएच 80 के मरम्मत की स्वीकृति मिल गयी है. 25 फरवरी से 10 मार्च तक इसका मरम्मत कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. तब तक वाहनों के परिचालन के लिए नया रूट चार्ट तैयार किया गया है. इस रूट के तहत लोगों को थोड़ी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी.
अमूमन शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ सकती है. इस सड़क की मरम्मती भी जरूरी थी. इसके लिए शहरवासियों व विभिन्न संगठनों ने भी आवाज उठायी थी.
यहां है परेशानी
एनएच 80 के 206 किलोमीटर के सूचक स्थल के पास का नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इसकी मरम्मत एनएच विभाग देवघर की ओर से होगा. यह नाला क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गंदापानी सड़क पर ही बहता है. नाला का निर्माण हो जाने के बाद इस समस्या से निजात मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










