थ्रेसर मशीन में हाथ फंसने से मजदूर घायल

राजमहल : थाना क्षेत्र के चंडीपुर में फसल काटने वाले खराब थ्रेसर मशीन को ठीक कर रहे मजदूर का मशीन में बायीं हाथ फंसने से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार भुतनी दियारा निवासी शुसांको (22 वर्ष) कलाई फसल को थ्रेसर मशीन से झाड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक मशीन खराब हो […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के चंडीपुर में फसल काटने वाले खराब थ्रेसर मशीन को ठीक कर रहे मजदूर का मशीन में बायीं हाथ फंसने से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार भुतनी दियारा निवासी शुसांको (22 वर्ष) कलाई फसल को थ्रेसर मशीन से झाड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक मशीन खराब हो गयी. मशीन खराब होने के बाद मजदूर मशीन का फीता खोलकर ठीक कर रहा था. तभी अचानक मशीन स्टार्ट हो गयी, जिससे मजदूर का हाथ फंस कर घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




