शॉर्ट सर्किट से 40 से 50 बीघे में लगी गेंहू की फसल राख

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से 40 से 50 बीघे में लगी गेंहू की फसल राख

अंचल क्षेत्र के पलाशबोना पंचायत अंतर्गत नया पलाशबोना गांव के माठ (खेतों) में रविवार की दोपहर को आग लग गयी.

विज्ञापन

बरहरवा. अंचल क्षेत्र के पलाशबोना पंचायत अंतर्गत नया पलाशबोना गांव के माठ (खेतों) में रविवार की दोपहर को आग लग गयी. जिसमें लगभग 40 से 50 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे गेंहू के खेतों से अचानक आग की लपटें उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद किसान भागे-भागे अपने-अपने खेत पहुंचे. जहां किसानों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया. लेकिन, जबतक आग पर काबू पाया गया, तब तक लगभग 40 से 50 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गयी थी. लोगों ने बताया कि बहरूल, रूमुल शेख, फिटू शेख, मौलवी मकसद, कामरूल शेख, उजीर शेख, नाजीर शेख समेत लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों का फसल आग की चपेट में आकर राख हो गयी है. इधर, गेहूं की फसल में आग लगने का कारण 11 हजार हाइटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर मौके पर पहुंचे तथा थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी को सूचित किया. जिसके बाद अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, राजस्व कर्मचारी नसीब टुडू तथा कोटालपोखर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola