सुबह से रात तक काम कभी खत्म नहीं होते? इन 5 स्मार्ट हैक्स से आधे समय में निपटाएं घर के सारे काम

घर के कामों को आसान बनाने के हैक Pic Credits: iStock
Household Hacks: घर के काम अगर आपको हर दिन थका देते हैं, तो अब उन्हें आसान बनाने का समय आ गया है. सही तरीके और छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से आप कम मेहनत में ज्यादा काम कर सकती हैं. ये आसान हैक्स आपकी डेली रूटीन को काफी हद तक हल्का और ज्यादा मैनेजेबल बना सकते हैं.
Household Hacks: क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि आप घर के कामों को कर तो रहे हैं लेकिन वे कभी खत्म हो ही नहीं रहे हैं? सुबह सोकर उठते ही कामों की एक लंबी सी लिस्ट सामने आ जाती है और इन कामों को करते-करते पूरा दिन ही खत्म हो जाता है. अक्सर इन कामों को करने में सिर्फ समय खर्च नहीं होते, इनकी वजह से हमारी एनर्जी भी काफी ज्यादा खर्च हो जाती है. दिन तो खत्म हो जाता है लेकिन दिमाग में यह रहता ही है कि कुछ काम अभी भी बाकी रह ही गए हैं. अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो अब समय आ गया है तरीकों को बदलने का. दिमाग का थोड़ा सा इस्तेमाल करके और कुछ आसान हैक्स को अपनाकर आप इन कामों को आधे समय में भी सकते हैं और साथ ही खुद के लिए समय भी निकाल सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं हैक्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
कामों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें
सुबह उठकर सभी कामों को एक साथ करने से बेहतर है कि आप उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. सुबह सोकर उठने के बाद पहले बिस्तर को ठीक करें और उसके बाद थोड़ा समय लेकर किचन की सफाई में लगें. जब आप ऐसा करेंगे तो आप पर कामों का बोझ कम पड़ेगा और साथ ही सभी काम जल्दी खत्म भी होने लगेंगे.
ये भी पढ़ें: काम का बोझ नहीं, आपकी ये 4 आदतें बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! छुटकारा पाना है तो जरूर जान लें
मल्टीटास्किंग की आदत डालें
अगर आप घर के कामों को जल्दी और कम समय में पूरा करना चाहती हैं तो आपको मल्टीटास्किंग की आदत डालनी चाहिए. जब आप किचन में खाना पका रही हों तो इंतजार करने से बेहतर है कि आप उस समय का इस्तेमाल बर्तनों को धोने में या फिर किचन प्लैटफॉर्म की सफाई करने में इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करेंगे तो एक काम के समय में आप दो कामों को आसानी से कर लेंगे. अगर आप समय की बचत करना चाहती हैं तो यह एक जबरदस्त हैक साबित हो सकता है.
रोज थोड़ी-थोड़ी सफाई करें
अगर आप उन लोगों में से हैं जो हफ्ते में एक ही दिन पूरे घर की सफाई करते हैं, तो आपकी यह आदत आपके लिए काफी थकावट से भरी हो सकती है. हफ्ते में एक दिन घर की सफाई करने से बेहतर है कि आप रोज थोड़ी-थोड़ी सफाई करते रहें. जब आप हर दिन झाड़ू-पोछा और हल्की सफाई करेंगी, तो इससे पूरा घर साफ रहेगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग हर समय अशांत रहता है? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में मन को कर देंगी शांत
चीजों को सही जगह पर रखने की आदत
जब घर पर चीजें इधर-उधर बिखरी हुई रहती हैं या फिर फैली हुई रहती हैं, तो इसकी वजह से भी काम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. ऐसे में अगर आप हर एक चीज को तय जगह पर रखना शुरू करेंगी और इस्तेमाल के बाद उसे उसी जगह पर रखेंगी, तो आपको उसे बार-बार ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही साफ- झंझट भी काफी हद तक कम हो जाएगा.
परिवार के लोगों की मदद लें
जब बात घर के सफाई की होती है तो यह किसी एक व्यक्ति का काम या फिर जिम्मेदारी नहीं होती है. आप परिवार के बाकी सभी मेंबर्स को भी छोटे-मोटे कामों को करने के लिए कह सकते हैं. अपने बच्चों से उनकी खिलौनों को समेटने के लिए कहें या फिर किसी और से टेबल और सोफा सेट करने के लिए. ऐसा करने से घर के सभी काफी जल्दी होंगे और साथ ही घर के कामों में सभी की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: रोज की ये आदतें आपको बनाती हैं जिम्मेदार और अट्रैक्टिव इंसान, इज्जत कमानी है तो जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




