नये साल का जश्न मनाने के दौरान जंग, दो घायल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी धंगडसी मुहल्ले में एक जनवरी को पिकनिक में दोस्तों के बीच हुये विवाद मामले में सोमवार को दोपहर तीन बजे आपस में जमकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट की घटना में छोटू पासवान ने मोनू पासवान के बांये साइड कनपट्टी में भाला मार कर गंभीर रूप से […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी धंगडसी मुहल्ले में एक जनवरी को पिकनिक में दोस्तों के बीच हुये विवाद मामले में सोमवार को दोपहर तीन बजे आपस में जमकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट की घटना में छोटू पासवान ने मोनू पासवान के बांये साइड कनपट्टी में भाला मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलावस्था में परिजनों द्वारा मोनू को जिला अस्पताल में भरती कराया गया. साथ ही घायल के परिजनों द्वारा घटना की सूचना ओपी थाना पुलिस को दे दिया गया.
घायल मोनू के बाये कनपट्टी में भाला का गहरा जख्म आया है व नाक पर भी चोट आयी है. वहीं छोटू पासवान के हाथ व शरीर में चोट लगी है. घटना के संबंध में घायल छोटू पासवान ने बताया कि एक जनवरी को पिकनिक मनाने के क्रम में बाजा बजाने को लेकर अमित पासवान के पुत्र छोटू पासवान के साथ बाजा वाला बिट्टू ठाकुर के साथ झगड़ा हो गया था. छोटू पासवान ने बीयर की बोतल से बाजा वाला बिट्टू ठाकुर को घायल कर दिया था और सोमवार को दोपहर तीन बजे छोटू पासवान, गुड्डू पासवान व रोहित पासवान हमलोगां के साथ मारपीट करने लगा. छोटू ने भाला से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




