भीड़ देख प्रज्ञा केंद्र संचालक फरार
Updated at : 21 Dec 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं बन पाया जाति व आवासीय प्रमाण-पत्र साहिबगंज : सदर प्रखंड में मंगलवार को जाति, आय निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. पंरतु भीड़ देख प्रज्ञा केंद्र संचालक ने केंद्र में ताला लगाकर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित सुनीता कुमारी, मो सरफराज आलम, पीयूष कुमार, रंजना कुमारी समेत कई छात्र-छात्राओं […]
विज्ञापन
नहीं बन पाया जाति व आवासीय प्रमाण-पत्र
साहिबगंज : सदर प्रखंड में मंगलवार को जाति, आय निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. पंरतु भीड़ देख प्रज्ञा केंद्र संचालक ने केंद्र में ताला लगाकर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित सुनीता कुमारी, मो सरफराज आलम, पीयूष कुमार, रंजना कुमारी समेत कई छात्र-छात्राओं ने प्रज्ञा केंद्र संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया. छात्रों ने बताया कि पिछले दिनों भी संचालक द्वारा मनमानी की जा रही थी. इसी क्रम में स्थानीय विधायक पहुंच कर संचालक को चेतावनी दी. बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. तत्काल प्रमाण-पत्र निर्गत करने के वैकल्पित व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




