उग्र श्रद्धालुओं ने यूनिमेट इंजन को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 09 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
उग्र श्रद्धालुओं ने यूनिमेट इंजन को किया क्षतिग्रस्त

साहिबगंज : घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने मिर्जाचौकी की ओर से आ रही यूनिमेट मशीन इंजन को ट्रैक पर लकड़ी रख रोक दिया. इसके बाद पथराव पर इंजन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इंजन में सवार ड्राइवर व सहायक ड्राइवर गायब है. सूत्रों के अनुसार, इंजन के ड्राइवर के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की. […]

विज्ञापन
साहिबगंज : घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने मिर्जाचौकी की ओर से आ रही यूनिमेट मशीन इंजन को ट्रैक पर लकड़ी रख रोक दिया. इसके बाद पथराव पर इंजन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इंजन में सवार ड्राइवर व सहायक ड्राइवर गायब है. सूत्रों के अनुसार, इंजन के ड्राइवर के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की. इसके बाद दोनों भाग गये.
वहीं रेलवे के अधिकारीगण ड्राइवर के नहीं आने की बात कह रहे हैं. ट्रैक पर इंजन खड़ी है. मुआवजा की मांग पर दोपहर तीन बजे से देर शाम सात बजे तक ट्रैक जाम रहा. इस कारण बरौनी पैसेंजर साहिबगंज में, डाउन बरौनी पीरपैंती में, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर कहलगांव में, जमालपुर-मालदा इंटरसिटी घोघा में व वनांचल ट्रेन भागलपुर में खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola