अस्ताचलगामी सूर्य को आज पड़ेगा अर्घ्य
Updated at : 06 Nov 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

महापर्व छठ. खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू छठ पर्व का उल्लास शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चरम पर है. गंगा घाटों को पूजा कमेटी सदस्यों ने सजाकर तैयार कर लिया है. प्रशासन के निर्देश पर बैरिकेडिंग आदि कर ली गयी है. आइआरबी के जवान नांव पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था की […]
विज्ञापन
महापर्व छठ. खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू
छठ पर्व का उल्लास शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चरम पर है. गंगा घाटों को पूजा कमेटी सदस्यों ने सजाकर तैयार कर लिया है. प्रशासन के निर्देश पर बैरिकेडिंग आदि कर ली गयी है. आइआरबी के जवान नांव पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. सभी घाटाें पर 30 गोताखोरों की तैनाती की गयी है.
साहिबगंज : छठ का खरना अनुष्ठान संपन्न होने के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया है. रविवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. इससे पूर्व पूजा कमेटियों ने घाटों पर साज-सज्जा का काम पूरा कर लिया है. घाट के पहुंच पथों की साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है. विभिन्न स्थानों पर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी. शहर के घाट रोड, कबूतरखोपी, जनता घाट स्थित सूर्यदेव मंदिर में हर वर्ष धूमधाम से सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है. शहर के नॉर्थ कॉलोनी, कृष्णनगर, सहित अन्य स्थानों पर भी प्रतिमा स्थापित की गयी है.
गंगा में स्नान-दान करते श्रद्धालु व चौक बाजार में लगी फल की दुकान.
30 गोताखोर घाटों पर रहेंगे तैनात रहेंगे
गंगा किनारे छठ घाटों पर आस्था का महापर्व में जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. साहिबगंज व राजमहल के 15 छठ घाट पर 15 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के 200 जवान तैनात रहेंगे. एसपी पी मुरूगन ने सुरक्षा के लिये इंडियन रिजर्व बटालियन की एक कंपनी बुलायी है. जिला पुलिस के एक सौ जवान तैनात रहेंगे. नौका बिहार करने वाले नाविकों को धीरे से नाव चलाने तथा अधिक लोगाें को लोड नहीं करने का निर्देश दिया गया है.
छठ घाट जाने वाले रास्ते की हुई सफाई
छठ की तैयारी यहां जोरों पर है. गोेपालपुल घाट, शोभनपुर भट्ठा घाट, सकुंतला सहाय घाट, सीढी घाट, बिजली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट, ओझा टोली घाट, कबूतरखोपी घाट, चानन घाट में डस्ट गिराया गया है. गंगा में बेरेकेडिंग की गयी है. कई सामाजिक संगठन के द्वारा लाइटिंग व माइकिंग की व्यवस्था की गयी है. घाट की साफ-सफाई की जा रही है.
नि:शुल्क बंटेगा दतवन, दूध, चाय व शरबत
शहर के बिजली घाट, सकुंतला सहाय घाट, पुरानी साहिगबंज घाट, शोभनपुर भट्ठा घाट, चानन घाट व कबूतरखोपी घाट में कई सामाजिक संगठन नि:शुल्क दूध, चाय, शरबत व दतवन का वितरण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




