तीनपहाड़ से 40 लाख का चिरौंता जब्त

Updated at : 05 Nov 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
तीनपहाड़ से 40 लाख का चिरौंता जब्त

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ से शुक्रवार को साहिबगंज डीएफओ मनीष तिवारी गुप्ता सूचना के आधार पर पप्प्पू सेठ के घर के पास छापेमारी कर दो ट्रक चिरौंता जब्त किया है. जब्त चिरौंता की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. डीएफओ श्री तिवारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी […]

विज्ञापन

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ से शुक्रवार को साहिबगंज डीएफओ मनीष तिवारी गुप्ता सूचना के आधार पर पप्प्पू सेठ के घर के पास छापेमारी कर दो ट्रक चिरौंता जब्त किया है. जब्त चिरौंता की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. डीएफओ श्री तिवारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर तीनपहाड़ में चिरौंता का कारोबार हो रहा है.

उसी को लेकर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर पप्पू सेठ के घर के पास छापेमारी की गयी है. जहां लगभग 200 बोरा चिरौंता बरामद किया गया है जो कि पप्पू सेठ व अन्य का बताया जा रहा है. डीएफओ ने कहा कि माल को जब्त कर लिया गया है. साथ ही जांच कर माल रखने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेमचंद्र शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे.

राजमहल पहाड़ी से जड़ी-बूटी को का हो रहा सफाया : राजमहल पहाड़ी पर बेशकीमती जड़ी-बूटियों को भी माफिया साफ करते जा रहे हैं. कई बार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जड़ी-बूटी को माफिया अन्य जिला व प्रांत में भेज रहे हैं. आलाधिकारी पहाड़ी की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola