जब्त चिरौंता के साथ पदाधिकारी. गुप्त सूचना पर डीएफओ ने की छापेमारी

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ से शुक्रवार को साहिबगंज डीएफओ मनीष तिवारी गुप्ता सूचना के आधार पर पप्प्पू सेठ के घर के पास छापेमारी कर दो ट्रक चिरौंता जब्त किया है. जब्त चिरौंता की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. डीएफओ श्री तिवारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी […]
तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ से शुक्रवार को साहिबगंज डीएफओ मनीष तिवारी गुप्ता सूचना के आधार पर पप्प्पू सेठ के घर के पास छापेमारी कर दो ट्रक चिरौंता जब्त किया है. जब्त चिरौंता की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. डीएफओ श्री तिवारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर तीनपहाड़ में चिरौंता का कारोबार हो रहा है.
उसी को लेकर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर पप्पू सेठ के घर के पास छापेमारी की गयी है. जहां लगभग 200 बोरा चिरौंता बरामद किया गया है जो कि पप्पू सेठ व अन्य का बताया जा रहा है. डीएफओ ने कहा कि माल को जब्त कर लिया गया है. साथ ही जांच कर माल रखने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेमचंद्र शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




