बरहेट : शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Updated at : 01 Nov 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट : शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप

आरोप. गोपालडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत पीएचइडी के जेइ पर भी लगाया मिलीभगत का आरोप बरहेट : प्रखंड के गोपलाडीह पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बहरेट को लिखित शिकायत कर मुखिया व जलसहिया ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने हाथों […]

विज्ञापन

आरोप. गोपालडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत

पीएचइडी के जेइ पर भी लगाया मिलीभगत का आरोप
बरहेट : प्रखंड के गोपलाडीह पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बहरेट को लिखित शिकायत कर मुखिया व जलसहिया ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने हाथों में तख्ती लेकर गड़बड़ी की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की. दिये गये आवेदन के अनुसार ग्रामीणों ने कहा है कि शौचालय निर्माण की सूची पंचायत के जलसहिया गीता देवी व मुखिया सलोनी मरांडी ने शौचालय निर्माण की सूची ग्रामीणों ने मांगना चाहा, तो दोनों ने सूची नहीं दी. पंचायत में जो शौचालय नहीं बना है, उनका भी राशि की निकासी कर ली गयी है.
किये गये शिकायत में ग्रामीणों ने 9 लाख 60 हजार रुपये गबन का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने पीएचइडी के जेइ रोहित मंडल पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. आवेदन में प्रधान प्रेमचंद बाश्की, ग्रामीण राजेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य संगीता देवी, मो रेजाउल रहमान, श्याम टुडू, रेखा देवी, दिलीप बाश्की, रूली हांसदा, प्रभु पंडित, विजय ठाकुर, अरुण पंडित सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किये. मामले को लेकर प्रखंड बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीणों का लिखित शिकायत प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
9.60 लाख की राशि गबन करने का मामला
अपनी शिकायत लेकर बरहेट प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola