साहिबगंज के पांच थाना प्रभारी, तीन एसआइ व 38 एएसआइ का तबादला

साहिबगंज : दीपावली के ठीक एक दिन पहले एसपी पी मुरूगन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर जिले के पांच थाना प्रभारी, तीन पुअनि के अलावे 38 सअनि का इधर से उधर कर दिया है. शनिवार को जारी आदेश के तहत 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित थाना में नियुक्ति व प्रभार […]
साहिबगंज : दीपावली के ठीक एक दिन पहले एसपी पी मुरूगन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर जिले के पांच थाना प्रभारी, तीन पुअनि के अलावे 38 सअनि का इधर से उधर कर दिया है. शनिवार को जारी आदेश के तहत 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित थाना में नियुक्ति व प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है.
शनिवार को कई प्रभारी ने तो योगदान भी कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि राजेश टुडू को बरहेट थाना प्रभारी, पुअनि विनोद तिर्की को मुफस्सिल थाना प्रभारी, पुअनि चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को तालझारी थाना प्रभारी, पुअनि लालबहादूर प्रसाद को जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी, नगर थाना में पदस्थापित ब्रजेश्वर चतुर्वेदी को बोरियो थाना प्रभारी, राजमहल थाना में पदस्थापित पुअनि विद्या विनोद सिंह को बरहेट थाना, पुअनि रासबिहारी यादव तालझारी से बरहरवा थाना, सअनि चंद्रदेव प्रसाद को पुलिस केंद्र से बरहेट थाना स्थानांतरण किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




